(India)
वहीं पटेल आंदोलन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल से फोन पर बात की साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। गृह मंत्रालय लगातार गुजरात सरकार के संपर्क में है। हिंसा से निपटने के लिए सीआरपीएफ के पांच हजार जवानों को गुजरात रवाना किया गया है। मामले में गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि इस तरह से हिंसा भड़काना खतरनाक है। हालात राज्य सरकार के नियंत्रण में है। हम स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री आनंदी बेन ने ट्वीट कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। मूख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर से श्रृंखलाबद्ध घटनाओं की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।