स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए 98 शहर
(India)
केंद्र सरकार ने आज स्मार्ट सिटी में शामिल किए जाने वाले 98 शहरों का ऐलान कर दिया। सबसे ज्यादा 13 शहर उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए हैं। मप्र के सात शहरों को योजना में स्थान मिला है। दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने इसका ऐलान किया। तमिलनाडू के 12 शहरों को योजना में शामिल किया गया है। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है जिसके 10 शहरों का इस योजना के तहत विकास किया जाएगा। गुजरात और कर्नाटक के 6-6 शहरों का शामिल किया गया है। पश्चिम बंगाल के चार शहरों को योजना में स्थान मिला है। राजस्थान के चार शहर शामिल किए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।