जम्मू-कश्मीर में जिंदा पकड़ा गया एक और आतंकी
(India)
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के राफियाबाद में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है और एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक एक गुफा में 5 आतंकी छिपे हुए थे। सेना के हवाले से जानकारी मिली है कि पकड़ा गया आतंकी दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ का रहने वाला है। आतंकी का नाम सज्जाद अहमद है जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है। सुरक्षाबलों को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला के राफियाबाद के विजी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। अर्धसैनिक बलों और सोपोर पुलिस ने मिलकर आतंकियों को घेरने के लिए राफियाबाद के विजी में अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल के जवान एक गुफा के पास पहुंचे, आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकियों को मार गिराया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।