पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में शुक्रवार सुबह सीमा पार से की गई फायरिंग में 3 शख्स की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए. जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग के जबाव में भारतीय सेना ने भी फायरिंग की. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग अभी भी जारी है. वहीं, आर्निया इलाके में भी पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।