अपने दस दिवसीय विदेश यात्रा से लौटने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में एक कंपनी पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश हरियाणा में करने को सहमत हुई है। पांच समझौतो और कई अप्रवासी भारतीयों के आश्वासन से उन्हें विश्वास है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में करीब दस हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। उन्होंने बताया कि विदेश प्रवास के दौरान अनेक भारतीय और औद्योगपतियों ने हरियाणा में भ्रमण व निवेश की इच्छा जताई है। जनवरी महीने में हैपनिंग हरियाणा के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश में रूचि रखने वाले भारतीय मूल और विदेशी निवेशकों को आमंत्रण दिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।