भारतीय विधि आयोग ने सिफारिश की है कि देश में मौत की सजा खत्म कर दी जाए. विधि आयोग की 272 पेज की रिपोर्ट में मौत की सजा को जल्द खत्म करने का समर्थन किया गया है और केवल आतंक से संबंधित मामलों में ही इसे कायम रखने की बात कही गई है. भारत उन 59 देशों में से एक है जहां मौत की सजा दी जाती है. हाल ही में याकूब मेमन की फांसी के बाद मौत की सजा पर छिड़ी बहस को लेकर यह सिफारिश की गई है। चेयरमैन जस्टिस एपी शाह समेत ग्यारह सदस्यों द्वारा बनाई गई अंतिम रिपोर्ट सोमवार तक सरकार को सौंप दी जाएगी. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को मौत की सजा पर रिपोर्ट बनाने का काम सौंपा था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।