दिल्ली में आप सरकार ने महिलाओं को दिया राखी का गिफ्ट
(India)
रक्षाबंधन के दिन महिलाएं दिल्ली परिवहन निगम की नॅान एसी बसों और नारंगी क्लस्टर बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकती हैं. परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि डीटीसी को निर्देश दिए गए हैं कि वह 29 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर महिलाओं को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे के बीच बसों में मुफ्त में यात्रा सुनिश्चित कराए. गोपाल राय ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए है महिला यात्रियों को उस दिन राष्ट्रीय राजधानी में डीटीसी की नॅान एसी बसों और क्लस्टर बसों में मुफ्त में यात्रा करने की अनुमति होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।