गुजरात सरकार ने राज्य में हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया!
(India)
गुजरात सरकार ने गुरुवार को विपक्षी दल कांग्रेस का सीधे तौर पर नाम लिए बिना आरोप लगाया राज्य की हालिया हिंसा के पीछे उसका हाथ है और उसकी मंशा राज्य में बडी हिंसा कराने तथा लंबे समय तक इसे कर्फ्यूग्रस्त बनाने की थी। सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री नीतिन पटेल ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस का सीधे तौर पर नाम लिए बिना कहा कि हिंसा के सिलसिले में पकड़े गए कई लोग विपक्षी दल के पदाधिकारी भी हैं। असल में उनकी मंशा राज्य में और बड़े पैमाने पर हिंसा कराने की थी पर राज्य की जनता ने इस मंसूबो को विफल कर दिया है। वे गुजरात को अस्थिर कर यहां की भाजपा सरकार को बदनाम करना चाहते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।