वन रैंक वन पेंशन को लेकर आंदोलन जारी
(India)

वन रैंक वन पेंशन मुद्दे पर गतिरोध शुक्रवार को भी बरकरार रहा। पिछले 75 दिनों से आंदोलन कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों द्वारा इस मुद्दे पर सरकार की ताजा पेशकश को खारिज किए जाने के बाद सरकार ने इसे लागू करने के लिए कुछ और समय की मांग की है। इंडियन एक्स-सर्विसमेन मूवमेंट के अध्यक्ष मेजर जनरल सतबीर सिंह ने कहा, ‘उन्होंने अंतत जो कुछ भी पेशकश की है वह हमें स्वीकार्य नहीं है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले दिन में पूर्व सैन्यकर्मियों से मुलाकात की थी। उन्होंने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। पूर्व सैन्यकर्मियों के साथ बैठक के दौरान राजनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार जरूरी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिद्धांत रूप में पहले ही उनकी मांग स्वीकार कर ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।