सात हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
(India)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसटीएफ, एसडीपीओ और एएसपी के संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए बांका जिले से सात हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही नक्सलियों के पास से भारी मात्र में हथियार एवं नक्सली पर्चे भी बरामद किये गये है. एसपी सत्य प्रकाश ने इस संबंध में जानकारी देते हुए नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सभी नक्सली मंटू खैरा ग्रुप से जुड़े है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गौर हो कि बीते दिनों नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।