पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘हमें पता चला है कि कई बिजली कंपनियां 2.5 से 3 रूपए प्रति इकाई की दर पर बिजली आपूर्ति के लिए तैयार हैं। जब हम इस दर पर बिजली खरीद सकते हैं, तो हम 5 या 5.50 रूपए प्रति इकाई की दर पर बिजली क्यों खरीदें? केजरीवाल ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वह दखल दें क्योंकि केंद्र के पास समझौते रद्द करने का अधिकार है। यदि यह इजाजत दी गई तो दिल्ली में बिजली की दरें काफी कम हो जाएंगी।’ दिल्ली में बिजली बिल माफी योजना से ऐसे करीब 2.5 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे जिन्होंने विभिन्न कारणों से बिजली के बिल नहीं चुकाए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।