पूर्व सैनिकों के बीच पहुंचे रामजेठमलानी
(India)
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी वन रैंक, वन पेंशन पर पूर्व सैनिकों को अपना समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने श्वन रैंक, वन पेंशनश् के लागू होने में हो रही देरी पर चिंता जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर जमकर निशाना साधा। जेठमलानी ने कहा कि राजनीतिज्ञों ने दुर्भाग्य से पूरे देश को नीचा दिखाया है। उन्होंने कहा, मुझे यह कहने में शर्म आ रही है कि मैं भी एक राजनीतिज्ञ हूं। लेकिन, मैं उन राजनीतिज्ञों में से नहीं हूं जो अपने दोस्तों और देश के लोगों को भूल जाते हैं। गौरतलब है कि पूर्व सैनिक पिछले 78 दिनों से वन रैंक, वन पेंशन को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।