‘उल्टी’ डांडी यात्रा करेंगे हार्दिक पटेल
(India)
महात्मा गांधी की ऐतिहासिक दांडी यात्रा के 85 साल बाद गुजरात में राजनीतिक रूप से मजबूत पटेल समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के मुख्य संयोजक हार्दिक पटेल अपने अभियान के तहत आगामी पांच सितंबर से दांडी से अहमदाबाद में साबरमती तक की तीन सौ किलोमीटर की उल्टी दांडी यात्रा करेंगे। हार्दिक ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह पदयात्रा 10 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने इस मौके पर शांतिदूत बापू और लौहपुरूष सरदार पटेल का नाम लेते हुए अपने इस अनूठे अभियान की घोषणा की। ज्ञातव्य है कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार के नमक कानून पर प्रतिबंध को तोडने के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी तक की पदयात्रा की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।