मणिपुर के चूड़ाचंदपुर जिले में आगजनी, हिंसा और झड़पों में आठ लोगों की मौत होने और 31 अन्य के घायल होने के चलते माहौल गर्म है। घटना को नजर में रखते हुए वहां कर्फ्यू भी लगा हुआ है। विधानसभा में तीन विवादास्पद विधेयकों के पारित होने के चलते हिंसा हुई। इन विधेयकों के पारित किए जाने से आदिवासियों में रोष छा गया जिन्हें डर है कि भूमि पर उनके अधिकार बाहरी लोग छीन लेंगे। केंद्र ने हालात को बहुत तनावपूर्ण बताया है और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह को भरोसा दिलाया कि राज्य को सभी तरह की केंद्रीय सहायता दी जाएगी। गृह राज्य मंत्री किरन रिजीजू ने दिल्ली में बताया कि मणिपुर में हालात बहुत तनावपूर्ण है। संकटग्रस्त इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो हम और कदम उठाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।