भारत बंद के दौरान कई जगह हिंसक घटनाएं
(India)





सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में और अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस व वाम समर्थित ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर समूचे देश में एक दिवसीय भारत बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है। भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चरमराई दिखी। कई जगहों पर हिंसक घटनाओं के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों में रेलवे को छोड़ केंद्र, राज्य व निजी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठानों के लाखों कर्मचारियों का भारत बंद में समर्थन देखने को मिल रहा है। मजदूर नेता गुरुदासगुप्ता ने देशव्यापी हड़ताल को मजदूर संगठनों द्वारा लिया गया सही फैसला बताते हुए कहा है कि लोग सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों से असंतुष्ट हैं। सरकार का यूनियन न बनाने देने का फैसला गलत है। इसके खिलाफ पूरे देश में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल काबिले तारीफ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।