जम्मू की एक अदालत ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को आज एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. मसर्रत को कल गिरफ्तार किया गया था. सीआईडी ने मसर्रत आलम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत गुप्ता की अदालत में पेश किया. पुलिस ने उसके खिलाफ मामले की जांच के लिए समय मांगा जिस पर अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में सौंप दिया. मसर्रत को जम्मू स्थित उच्च सुरक्षा वाली कोटबलवाल जेल से रिहा होने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. श्रीनगर में अलगाववादियों की एक रैली के दौरान पाकिस्तानी झंडा लहराने और राष्ट्रविरोधी नारेबाजी करने को लेकर वह 17 अप्रैल से कोटबलवाल जेल में बंद था. पिछले महीने जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने जनसुरक्षा कानून के तहत मसर्रत की गिरफ्तारी को खारिज कर दिया था और उसे सरकार को रिहा करने का आदेश दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।