सुप्रीम कोर्ट ने युद्धबंदियों की स्थिति पर सरकार से पूछा
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने 1971 से पाकिस्तान की जेलों में बंद 54 भारतीय युद्धबंदियों की मौजूदा स्थिति पर केन्द्र से सवाल किया, क्या वे अभी जीवित हैं? न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ की पीठ के समक्ष विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल रंजीत कुमार ने कहा, हमें मालूम नहीं। हम यह मान रहे हैं कि उनका निधन हो गया है। क्योंकि पाकिस्तान अपनी जेलों में उनकी मौजूदगी से इनकार करता आ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।