वन रैंक, वन पेंशन मसला सुलझने की ओर
(India)
पूर्व सैनिको की मांग वन रैंक, वन पेंशन मसला सुलझने के संकेत मिल रहे हैं। सरकार और पूर्व सैनिक दोनों ही ओर से इस मुद्दे नरमी का रुख देखने को मिला है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 2014 से स्लैब तय करने को तैयार हो गई है, वहीं पूर्व सैनिक सलाना पेंशन समीक्षा की मांग छोडने को तैयार हो गए हैं। टीवी रिपोर्टों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्वन रैंक वन पेंशन की घोषणा कर सकते हैं। मामले में सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, सांसद राजीव चंद्रशेखर और संघ ने बातचीत कर मुद्दा लगभग सुलझा लिया है। बताया जाता है सरकार मई 2014 से नई पेंशन स्कीम लागू करने को राजी हो गई है। सैनिक तीन या पांच साल में पेंशन की समीक्षा के लिए राजी हो गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।