सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में सिक्के जारी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति आज शिक्षक दिवस से पूर्व बच्चों से रूबरू हो रहे हैं। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में पीएम ने सिक्के भी जारी किए हैं। दिल्ली के मानिकशॉ सेंटर में प्रधानमंत्री से संवाद के लिए यहां पर करीब आठ सौ स्कूली बच्चे जुटे हैं। वहां पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी समेत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दूरदर्शन के सभी चैनलों पर और राष्ट्रपति को डीडी न्यूज पर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति भवन में मौजूद स्कूल में खुद प्रणब मुखर्जी करीब बारह बजे बच्चों को राजनीतिक विज्ञान के गुण सिखाएंगे। अलग-अलग होने वाले इन दोनों कार्यक्रमों के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी सुदूर इलाकों में बैठे बच्चों से संवाद करने वाले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।