गुप्त ऑपरेशन के गंभीर परिणाम होंगे-अजीज
(India)
पाकिस्तान में मौजूद अडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद को पकड़ने के लिए वहां कमांडो ऑपरेशन करने वाले केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के बयान के बाद आज पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सरताज अजीज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने भारत को चेतावनी दी है कि यदि इस तरह का कोई भी ऑपरेशन होगा तो भारत को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इससे पहले इसी तरह की धमकी पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आर्मी चीफ भी दे चुके हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि दाऊद या हाफिज को पकड़ने के लिए भारत ने यदि कोई गुप्त ऑपरेशन चलाया यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच विवादों के समाधान के लिए दोनों सेनाओं के बीच बैठक जरूरी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।