झारखंड में कुपोषण मिटाने के लिए अभियान
(India)
झारखण्ड की उपराजधानी दुमका से कुपोषण को मिटाने की निकली चिंगारी समूचे राज्य में अलख जगायेगी। दरअसल सूबे की समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी के नेतृत्व में आज सैकड.ों सेविका सहायिका ने कुपोषण को मिटाने का संकल्प लिया और अपने संकल्प को दूर तलक तक पहुंचाने की भी ठान ली। समाज कल्याण विभाग द्वारा दुमका के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय पोषण सप्ताह समारोह समापन के बाद मंत्री डाॅ लुईस मरांडी ने कहा कि कुपोषण की समस्या आज राष्ट्रीय स्तर की समस्या हो चुकी है और झारखण्ड इससे खासा प्रभावित है जिसकी वजह से यहां अशिक्षा, गरीबी, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, मजदूरी जैसी कई वजहें शामिल है। मंत्री ने कहा कि कुपोषण को जड. से समाप्त करने की दिशा में झारखण्ड को धीरे धीरे सफलता मिल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।