बिहार सरकार से एक बार फिर भोजपुर जिला के किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं,अपनी ड्युटी पूरी करने के लिए सरकारी बाबुओं ने धान तो इन मासूम किसानों से ले लिया पर 6 महीने से भी ऊपर हो गए अभी तक इनको इनका धान का एक फूटी कौड़ी भी नहीं दिया गया है, अब ये किसान भोजपुर जिले में आंदोलन करने लगे हैं भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के किसानों ने पहले तो धान अधिप्राप्ति के लिए तरारी प्रखंड में कई दिनों तक अपने धान के साथ आंदोलन किया था काफी जद्दो जेहाद के बाद इन किसानों के धान को सरकार ने खरीदा था मगर आज 6 महीने से भी ज्यादा हो चले हैं तरारी प्रखंड के किसान करो मारो की स्थिति आ गए हैं तो किसानो ने कुरमुरी गाँव के सामने बीच सड़क को जाम कर दिया है और अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरु कर दिया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।