वाघा बॉर्डर पर देखा गया हाफिज सईद
(India)
अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद को वाघा बॉर्डर के समीप पाकिस्तान के पंजाब वाले इलाके में देखा गया है। सईद आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड जुटाने के लिए आया था। पीएमओ के हवाले से यह जानकारी सामने आई। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने पीएमओ को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में हाफिज सईद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक जमात-उद-दावा के सरगना सईद को वाघा बॉर्डर के पास पाकिस्तान की सीमा में देखा गया है। सईद यहां लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए आया था। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ईद-उल-जुहा से पहले ज्यादा से ज्यादा फंड इकट्ठा कर रहे हैं। आतंकवादी संगठन भारत पर हमले के लिए फंड जुटा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।