देश में बनने वाले 100 स्मार्ट सिटी को 24 घंटे रोशन करने के लिए स्मार्ट ग्रिड बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रालय ने स्मार्ट ग्रिड के लिए रेग्युलेशन बनाने की तैयारी कर ली है, ताकि अगले साल स्मार्ट सिटी स्कीम शुरू होते ही स्मार्ट ग्रिड बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाए। वैसे तो वर्ष 2022 तक 24 घंटे बिजली देने के लिए देश भर में स्मार्ट ग्रिड स्थापित किए जाएंगे, लेकिन इसकी शुरुआत पहले 100 स्मार्ट शहरों से की जाएगी। इससे जहां स्मार्ट सिटी का मकसद पूरा होगा, वहीं राज्य सरकारों को भी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट ग्रिड स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।