केन्द्रीय कर्मचारियों का इंतजार आज खत्म हो सकता है. केंद्रीय कैबिनेट डीए छह फीसदी बढ़ाने का फैसला कर सकती है. यदि प्रस्ताव पारित हुआ तो डीए 113 से बढ़कर 119 फीसदी हो जाएगा. करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका फायदा मिलेगा. सूत्रों ने कहा है कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इससे पहले अप्रैल में ही सरकार ने छह फीसदी डीए बढ़ाया था, जो जनवरी से लागू हुआ था. अब यदि डीए बढ़ा तो एक जुलाई से लागू होगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।