मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी ने बिहार चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव 5 चरणों में होगी। बिहार में कुल 6.68 करोड़ मतदाता हैं। कुल 243 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। त्योहारों को देखते हुए तारीखों की घोषणा की गई है। केंद्र से पूरी पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। 38 जिले में से 29 नक्सल प्रभावित माने जा रहे हैं। इसी को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।सभी बूथों के लिए अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। इसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। 16 सितंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। 12 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 16 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होगा। चैथे चरण का चुनाव एक नवंबर को होगा। पांचवां और अंतिम चरण का चुनाव 6 नवंबर को होगा। मतगणना 8 नवंबर को होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।