बीएसफ और पाक रेंजर्स के बीच आज होगी वार्ता
(India)



राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत रद्द होने के बाद भारत-पाक के सीमा प्रहरियों के बीच महानिदेशक स्तर की वार्ता आज से शुरू हो रही है, जिसमें भारत संघर्षविराम के उल्लंघन और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठाने के लिए तैयार है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाक का 16 सदस्यीय शिष्टमंडल वार्ता में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को यहां पहुंचा. पाकिस्तानी पक्ष का नेतृत्व रेंजर्स के महानिदेशक मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की कर रहे हैं, उनकी अगवानी यहां एयरपोर्ट पर बीएसएफ प्रमुख डीके पाठक ने उनकी की.दोनों देशों के बीच सीमा बल स्तर की पिछली बैठक लाहौर में दिसंबर 2013 में हुई थी. पाकिस्तानी शिष्टमंडल में सिंध रेंजर्स के अधि कारियों के अलावा वहां के गृह मंत्रालय के अधिकारी, सर्वे ऑफ पाकिस्तान के अधिकारी, मादक पदार्थ निरोधक बल एवं आव्रजन अधिकारी शामि ल हैं. डीजी स्तरीय वार्ता में 23 सदस्यीय भारतीय पक्ष का नेतृत्व बीएसएफ के डीजी कर रहे हैं







Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।