भारत-पाक के बीच सीजफायर उल्लंघन रोकने पर बनी सहमति
(India)
भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षाबलों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर उल्लंघन रोकने पर सहमति बन गई है। इसके लिए दोनों बल जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के कुछ इलाकों की संयुक्त पेट्रोलिंग करेंगे। इसके साथ ही दोनों ने देश शांति बहाली के लिए कई अन्य तरीकों पर भी विचार करने की बात कही है। सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच कल से शुरू हुई वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण रही। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर सीजफायर उल्लंघन के आरोप मढ़ने के बजाय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बहाल करने के लिए भविष्य में सकारात्मक रुख अपनाने की बात कही। 12 सितंबर तक चलने वाली यह वार्ता करीब 21 महीनों के अंतराल पर हो रही है। पहले दिन की वार्ता के बाद बीएसएफ के प्रमुख डीके पाठक ने कहा कि वह इसके अलावा कुछ नहीं कहेंगे कि वार्ता बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हो रही है और हम इसको लेकर खुश हैं। आज दूसरे दिन की बातचीत से पहले पाक रेंजर्स सुबह 11 बजे गृहमंत्री से मिलेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।