आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद
(India)
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शुक्रवार को दो जवान शहीद हो गए. सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को भी ढेर कर दिया. हंदवाड़ा पुलिस को लारिबल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना और पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन शुरू किया था. ऑपरेशन गुरुवार रात शुरू हुआ था. आतंकियों ने पुलिस और सेना की संयुक्त टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. अंततः ऑपरेशन मुठभेड़ में तब्दील हो गया. इससे पहले 2 सितंबर को ही बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था. यह मुठभेड़ राफियाबाद इलाके में हुई थी.अगले ही दिन सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा में चार आतंकियों को मार गिराया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।