आज पीएम यूपी, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के दौरे पर
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश, चंडीगढ और उत्तराखंड का तूफानी दौरा करेंगे और इस दौरान चंडीगढ हवाई अड्डे के नये टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे, दो रैलियों को संबोधित करेंगे और कुछ अन्य समारोहों में भी शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चंडीगढ़ दौरे के मद्देनजर पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है पीएम मोदी आज चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. इस हवाई अड्डे के शुरू होने से पंजाब, हरयाणा, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू और चंडीगढ़ के कम से कम पांच करोड़ लोगो को फायदा होगा इससे पहले पीएम मोदी ऋषिकेश जाएंगे, जहां वह दयानंद आश्रम के स्वामी दयानंद गिरि से मुलाकात करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऋषिकेश के शीशमझाडी क्षेत्र में स्थित दयानंद आश्रम में स्वामी दयानंद गिरि के साथ कुछ समय बिताने के बाद मोदी वहां से सीधे चंडीगढ़ के लिये रवाना हो जाएंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।