जम्मू-कश्मीर में फिर लहराए पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे
(India)

जम्मू-कश्मीर में हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में बीफ पर बैन लगा दिया गया था। इसके चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस और लोगों के बीच टकराव बढ़ गया है। यही नहीं राज्य में एक बार फिर पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे भी लहराए गए है। शुक्रवार की नामाज के बाद नाकाबपोश कुछ युवकों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए। ये झंडे श्रीनगर के नावहट्टा की जामा मस्जिद के पास लहराए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवकों ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहीद्दीन कमांडर बुरहान मुजफ्फर के पोस्टर भी लिए हुए थे। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।