अब मुबई में दो दिन रहेगा मीट बैन
(India)
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई में लागू मीट बैन को चार दिन से घटाकर दो दिन कर दिया है। शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मीट मामले में सुनवाई की। इसी दौरान महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि मीट बैन को लेकर मीट विक्रेताओं के बीच भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। चार दिनों के मीट बैन को लेकर गुस्साएं सैंकड़ों लोगों ने गुरूवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं हाईकोर्ट ने भी मीट पर प्रतिबंध लगाने जाने को गलत परंपरा बताया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।