‘सीमा पर भारत की ओर से पहली गोली कभी नहीं चलेगी’
(India)
गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पाकिस्तानी रेंजर्स से मिले. इस मुलाकात में राजनाथ ने पाकिस्तानी रेंजरों से कहा कि सरहद पर भारत की ओर से पहली गोली कभी नहीं चलेगी. पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ डीजी से मिलने आए थे. मुलाकात के दूसरे दिन भी सीमा पर गोलीबारी का मुद्दा उठा.सूत्रों के मुताबिक जब सीजफायर तोड़ने का मुद्दा उठा तो पाक रेंजर्स ने राजनाथ से कहा कि वे हुकूमत का हिस्सा नहीं हैं. इसलिए सरहद पर होने वाली फायरिंग के बारे में कोई भरोसा नहीं दिला सकते. यह इस मुलाकात का दूसरा दिन था. इस दौरान फैसला किया गया कि ई-मेल और फोन के जरियए दोनों पक्षों के बीच बातचीत बनी रहेगी. पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ डीजी की कार से साथ-साथ इस बैठक के लिए पहुंचे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।