बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल
(India)
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. चुनाव आयोग ने बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. आयोग ने 9 आईएएस और 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, आमिर सुबहानी की जगह सुधीर कुमार राकेश बिहार के नए गृह सचिव बनाए गए हैं.विकास वैभव फिर से पटना के एसएसपी बनाए गए हैं. गौरतलब है कि नीतीश सरकार ने कुछ ही दिन पहले ही वैभव को पूर्णिया का एसएसपी बनाया था.मनु महाराज को गया का एसएसपी बनाया गया है. हाल ही में मनु महाराज को गया से हटाकर पटना का एसएसपी बनाया गया था. मनु महाराज को फिर गया भेज दिया गया है. 9 जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।