सिकंदराबाद से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हदसे में कम से कम 2 लोगों के मारे जाने और करीब सात लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा कर्नाटक के गुलबर्गा में हुआ। हादसे के बाद ट्रेन के 9 कोच पटरी से उतर गए।पुणे के रेल अधिकारियों ने बताया कि रात करीब दो बजे ट्रेन शाहबाद स्टेशन से निकली थी। यहां करीब 30 किलोमीटर दूर गुलबर्गा में रात सवा दो बजे ट्रेन के कुल 9 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत और बाचव कार्य शुरू कर दिया गया है।रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने बताया कि एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। एक टीम हैदराबाद से और दूसरी टीम पुणे से भेजी गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।