मध्य प्रदेश के झाबुआ के पेटलावद में ब्लास्ट के बाद एक होटल की छत गिर जाने से 82 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 120 लोग घायल भी हुए हैं। झाबुआ में ब्लास्ट के काफी देर बाद तक शव यहां-वहां बिखरे पड़े थे। मलबे में दब गए शवों को निकालने में काफी परेशानी हुई। मलबा हटाने के लिए चार जेसीबी मशीनें लगाई गईं। पेटलावद में बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे एक कारोबारी के घर में हुआ। बताया जाता है कि घर का एक हिस्सा एक फर्म ने किराए पर लिया हुआ है। यहां डेटोनेटर्स, जिलेटिन की छड़ें और कई विस्फोटक रखे थे। बताया जाता है कि इनका इस्तेमाल माइनिंग और पत्थर तोड़ने में होता था। इनमें आग लग गई। यहां हुए धमाके ने पास के रेस्टोरेंट को भी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। करीब सौ मीटर के दायरे में मौजूद कुछ मकान भी तबाह हो गए। कई लोग मलबों के नीचे दब गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।