केन्द्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बस्ती में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का शुभारम्भ किया। जिसमें बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, अजय सिंह, सुशील सिंह, दया शंकर मिश्रा चन्द्र प्रकाश शुक्ल समेत हजारों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। पीयूष गोयल ने 550 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसके जरिए अगले दो सालों में बस्ती मण्डल के 4 हजार 200 छोटे- बड़े गांव, मजरों तक बिजली पहुंचाने के लिए विद्युतीकरण किया जाएगा, जिन गांव, मजरों पुरवों तक अब तक बिजली नहीं पहुंची है, उन गांवों तक नए विद्युत पोल, और तार लगाए जाएंगे। गोयल ने कहा केन्द्र सरकार आने वाले सालों में हर गांव हर घर तक बिजली पहुंचाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।