पड़ोसी देश चीन से एक बार फिर टकराव की स्थित बन गई है। उत्तरी लद्दाख के बर्तसे क्षेत्र में एक बार फिर भारत और चीनी सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों सेनाओं के बीच नया विवाद उस समय हुआ जब भारतीय टुकड़ी ने चीनी सैनिकों द्वारा निगराना के लिए बनाए गए वॉच टावर को ध्वस्त कर दिया। चीनी आर्मी यहां आपसी रजामंदी से मानी गई पैट्रोलिंग लाइन के बेहद करीब इस वॉच टावर को बना रही थी। इसे भारतीय सेना और भारत-तिब्बत पुलिस बल जवानों ने शुक्रवार को गिरा दिया।इसके बाद पैट्रोलिंग लाइन के दोनों ओर सेनाए एक-दूसरे के आमने-सामने आ गईं। भारत और चीन दोनों तरफ से पैट्रोलिंग लाइन पर और अधिक सैनिकों को भेजा गया है।इससे क्षेत्र में दोनों ओर सेनाओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिल रहा है। चीन बर्तसे को अपना हिस्सा बताता रहा है, जबकि भारत हमेशा इसका विरोध करता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।