रिजर्व बैंक ने सहारा की पैराबैंकिंग कंपनी सहारा इंडिया फाइनेंशियल कॉरपोरेशन सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है। सहारा ग्रुप की यह कंपनी आम लोगों से रोजाना पैसे इकट्ठा करने के लिए जानी जाती है। रिजर्व बैंक के इस कदम से सहारा ग्रुप की यह कंपनी लोगों से पैसे डिपॉजिट नहीं कर पाएगी। एक्सपर्ट सहारा के लिए इसे बड़ा झटका मान रहे हैं।इस ग्रुप के चीफ सुब्रत रॉय दिल्ली की तिहाड़ जेल में करीब डेढ़ साल से बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सहारा अपने इन्वेस्टर्स को 36 हजार करोड़ रुपए दे। इस रकम को सहारा को 18 महीने में 9 किश्तों में जमा करना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।