लैंगिक संवेदनशीलता निर्मित करने में पुरूष दें योगदान-मेनका
(India)
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने लैंगिक संवेदनशीलता बनाने में पुरूषों की ‘महत्वपूर्ण’ भूमिका को रेखांकित करते हुए अपनी इस टिप्प्णी से संभावित रूप से विवाद उत्पन्न कर दिया कि सभी हिंसा के ‘जनक’ पुरूष होते हैं। मेनका ने इसके साथ ही कहा कि उनका मंत्रालय विद्यालयों में ‘जेंडर चैंपियंस’ की अवधारणा पर काम कर रहा है जिसके तहत जो लड़के लड़कियों के प्रति ‘विशेष रूप से सम्मानजनक और मददगार’ होंगे और उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। मेनका ने फेसबुक पर लोगों से सीधी बातचीत करते हुए लैंगिक संवेदनशीलता निर्मित करने में पुरूषों की अधिक हिस्सेदारी का आह्वान किया क्योंकि ये पुरूष जनित होते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।