कृष्णा से जुड़ेगी गोदावरी नदी
(India)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सपना साकार होने जा रहा है। कृष्णा डेल्टा की पानी की किल्लत दूर करने के लिए कृष्णा को गोदावरी से जोड़ने के लिए पोलावरम परियोजना का आज उद्घाटन होगा । हालांकि, कृष्णा में गोदावरी का पानी गिरने लगा है, लेकिन इसका उदघाटन आज आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू करेंगे. गौरतलब है कि केंद्र की 30 नदियों को जोड़ने की योजना है. ऐसा होने से 350 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी. खेती का रकबा बढ़कर 14 करोड़ से 17.50 करोड़ हेक्टेयर हो जायेगा और 34000 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा. साथ ही बाढ़ से भी निजात मिल जायेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।