सारण जिले के डोरीगंज के पास गंगा नदी में डूबी नाव को निकालने के दौरान क्रेन एक अन्य नाव पर गिर गया, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हुए हैं. यह हादसा सोमवार की दोपहर में हुआ शाम साढ़े छह बजे तक पांच शव निकाले जा चुके थे मारे गये सभी मजदूर डोरीगंज-आरा के बीच गंगा नदी पर पुल के निर्माण कार्य में लगे थे. घटना के बाद पुल निर्माण करा रही कंपनी के कर्मचारी फरार हो गये. वहीं, घटना की सूचना पाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बदलपुरा के पास सड़क जाम कर दिया. इससे गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं. करीब छह घंटे के प्रयास के बाद पांच शवों को निकाला गया और शवों को ढूंढ़ने में लगे गोताखोरों के अनुसार छह से सात और शव मिलने की आशंका है. मरनेवाले सभी दयालचक, कुतुबपुर, डोरीगंज के आसपास के गांव के रहनेवाले बताये जाते हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।