बेगूसराय के हरपुर मे एक सडक हादसे मे दो लोगों की मौत हो गई.वही इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पिकेट पर हमला बोल दिया और पिकेट को आग के हवाले कर दिया....स्थिति बिगडते देख पुलिस के एक जवान ने भीड पर गोली चला दी जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई... वही इस घटना से आक्रोशित लोगों ने छह पुलिसकर्मियो को घंटो बंधक बना कर उनकी लगातार पिटाई करते रहे...साथ ही लोगों ने एन एच 31 को जाम कर आगजनी की...बाद में कई थानो की पुलिस मौका-ए वारदात पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया...फिलहाल घायल पुलिस कर्मियों का ईलाज चल रहा है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।