डेंगू मरीजों को भर्ती से मना नहीं कर सकेंगे निजी अस्पताल
(India)
डेंगू की समस्या को देखते हुए दिल्ली कैबिनेट विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है. सरकार ने डेंगू के मरीजों को भर्ती नहीं करने की खबरों के बीच शहर के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के प्रबंधकों को समन भेजा है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन उनके साथ बैठक करेंगे. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, डेंगू के मरीजों को भर्ती नहीं करने की खबरों को ध्यान में रखते हुए जैन ने दिल्ली के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम के प्रबंधकों को एक बैठक के लिए बुलाया है. इस बैठक में निजी अस्पताल और नर्सिंग होम के प्रबंधकों को कड़ा आदेश दिया जाएगा कि वह डेंगू के एक भी संदिग्ध मरीज को भर्ती करने से मना नहीं करें. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार एक ऐसा कानून लाने पर विचार कर रही है जिसके तहत अपने यहां मरीजों को दाखिल करने से इंकार करने वाले निजी अस्पतालों को दंडित किया जा सके. केजरीवाल ने कहा, ‘हम एक कानून लेकर आने की योजना बना रहे हैं ताकि गंभीर हालत वाले मरीजों के उपचार से इंकार करने वाले अस्पतालों को दंडित किया जा सके. अगले कुछ दिनों में हम कानून लाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे.’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।