दिल्ली एसीबी प्रमुख मीणा के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी
(India)
केजरीवाल सरकार और एसीबी चीफ के बीच की तनातनी बढ़ती जा रही है. एसीबी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान के बीच दिल्ली सरकार एसीबी प्रमुख एम के मीणा के खिलाफ 2005 के एक मामले चार्जशीट भेजने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग की राय के लिए चार्जशीट भेजेंगे. आरोप है कि 2005 में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के पर्दे खरीदने में करीब 20 लाख रुपये का घोटाला हुआ था तब मीणा पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के प्रमुख थे. हालांकि जांच में मीणा पर कोई मामला नहीं बना था. लेकिन, जाँच के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मीणा पर सवालिया निशान लगाए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।