शिवसेना ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की है। शिवसेना ने अपनी मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि सावरकर हिंदू राष्ट्र के समर्थक थे इसीलिए पहले की सरकारों ने उनकी अनदेखी की। ऐसे में बीजेपी सरकार के पास उन्हें भारत रत्न देकर गलती को दुरुस्त करने का भी मौका है। संजय राउत के मुताबिक, वीर सावरकर एक असाधारण क्रांतिकारी थे, 12 साल तक अंडमान जेल में रहे। पूरी ब्रिटिश सरकार को उनसे डर लगता था। उनका मानना है कि अब सरकार हमारी है और उनका सम्मान देश के सबसे ऊंचे सम्मान से होना चाहिए जो की भारत रत्न है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।