दिल्ली में वीआईपी रूट की सुरक्षा अब विशेष पुलिस दस्ते से कराने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय की तरफ से गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव के मुताबिक, यह विशेष दस्ता खासतौर से वीआईपी रूट और देशी-विदेशी हस्तियों की सुरक्षा की कमान संभालेगा। रूट की व्यवस्था देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले लोगों के लिए की जाती है। मौजूदा व्यवस्थारू फिलहाल वीआईपी रूट के हिसाब से संबंधित थानों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। साथ ही दिल्ली पुलिस की पीसीआर और ट्रैफिक यूनिट के पुलिसकर्मियों को भी इसमें शामिल किया जाता है। नई व्यवस्था के लागू होने पर पुलिसकर्मियों को भी थोड़ी राहत मिलेगी और थाने के कामकाज पर अतिरिक्त ड्यूटी का बोझ कम होगा। तैयारियां और भी जारीरू दिल्ली पुलिस अपनी अन्य यूनिटों को अपडेट करने की भी तैयारी में है। सभी यूनिटों की ऑडिट के बाद पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात कही गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।