देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम
(India)

गणेश चतुर्थी महापर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। रवियोग बुध-आदित्य योग में घर-घर भगवान गणेश की पूजा की जा रही है प्रथम पूज्य का पंचामृत अभिषेक किया गया । हर जगह गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। देशभर में गणपति बप्पा की धूम है। महाराष्ट्र में तो गणपति से स्वागत की तैयारी देखते ही बन रही है। विघ्नहर्ता के लिए मुंबई के पंडालों और घरों का सजाया जा रहा है।मुंबई के गणेश पंडालों और मूर्तियों की बात होती है, तो लालबाग के राजा का जिक्र सबसे पहले होता ही है। मुंबई में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं में सबसे ज्यादा आकर्षण लालबाग का राजा नाम से स्थापित गणेश प्रतिमा का रहता है। इस बार लालबाग के राजा की 50वीं वर्षगांठ है। लिहाजा इसे ध्यान में रखते हुए पांडाल बेहद खूबसूरत ढंग से बनाया गया है। ये कितना भव्य है, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि तैयार किए गए मंदिर की ऊंचाई करीब 7 मंजिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।