पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
(India)

इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब करने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाले पड़ोसी मुल्क ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार शाम को एक बार फिर फायरिंग की है. ताजा फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जबकि सेना ने अपनी ओर से जवाबी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7 बजे पुंछ जिले के बालाकोट और हमीरपुर में सीमा पार से पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की है. फायरिंग लगातार जारी है, जबकि भारतीय खेमे ने भी बिना किसी उकसावे के की गई इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया है.दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान ने बुधवार दिन में ही इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया था. इस दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्रायल ने भारतीय सैनिकों पर बिना उकसावे के गोलीबारी का आरोप लगाया और इसमें गोली लगने से एक सैनिक के मारे जाने को लेकर विरोध जताया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।