पाकिस्तान में एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला
(India)
पाकिस्तान के पेशावर में आज बड़ा आतंकी हमला हुआ जिसमें दो सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 से 10 आतंकियों ने यहां के एयरबेस को निशाना बनाया. सेना की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनके द्वारा सभी आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. यह हमला पेशावर के बधाबर इलाके में आज सुबह किया गया. आतंकियों ने सबसे पहले गार्ड रूम पर हमला कर इसे नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जिसके बाद क्विक रिएक्शन टीम मौके पर पहुंची. पूरे इलाके को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पाक सरकारी एजेंसियों की ओर से हमले की पुष्टि कर दी गयी है. बताया जा रहा है ये आतंकी एयरबेस में प्रवेश कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे जिसे सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम कर दिया.वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने एक आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार करके पंजाब प्रांत के कामरा एयरबेस पर आतंकी हमला करने की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।